Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामपुरहलवारा में सौ बीघा में चालीस हजार पौधा रोपित कर प्रधान सुरेन्द्र...

रामपुरहलवारा में सौ बीघा में चालीस हजार पौधा रोपित कर प्रधान सुरेन्द्र ने पर्यावरण के क्षेत्र में एक मिसाल पेश की

0
क्षेत्रीय वनाधिकारी अरुण कुमार मौर्य नित्य की भाँति रामपुर हलवारा में रोपित पौधों की जंगली घास साफ - सफाई , सुरक्षा एवं देखभाल में लगे

@ बिपिन सिंह

पूरा बाजार, अयोध्या । पेड़ पौधे प्रकृति की सबसे अनमोल उपहारों  में से एक है। पौधा आपको चैन की सांस दे सकता है , क्योंकि पेड़ पौधे हमारी धरती के फेफड़े हैं । गांव में पर्यावरण को शुद्ध , स्वच्छ और सुरक्षित बनाएं रखने हेतु अधिक से अधिक पौध रोपित करने के लिए एक जन जागरण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड पूरा बाजार के सरयू नदी के करीब बसे ग्राम पंचायत रामपुर हलवारा के युवा प्रधान सुरेंद्र यादव ने हरित क्राँति की दिशा में अलख जगाने के लिए  वन विभाग मयारेंज के वनाधिकारी अरुण कुमार मौर्या के सहयोग से लगभग  1OO बीधा खाली पड़ी सरकारी भूमि पर 2023 -24 से 2025 -26 सत्र के वर्षाकाल तक 4OOOOसे अधिक पौध रोपित कर अपने आप में एक कीर्तिमान बना कर पर्यावरण संरक्षण की एक मिसाल पेश किया  है । जिसकी जिले भर में  चौतरफा सराहना हो रही है । ग्रामीणों की सरकार से जोरदार मांग है कि रामपुर हलवारा को संरक्षित वन घोषित कर यहाँ का नाम ‘सिटी वन ‘ रखा जाए ।

सुरेन्द्र यादव, प्रधान

एक स्थलीय  ‘मौका मुआयना ‘ के दौरान रामपुर हलवारा के प्रधान सुरेन्द्र यादव एवं वनाधिकारी अरुण कुमार मौर्या ने करीब सौ बीघा के  परिधि में  फैले पौधारोपण अभियान का स्थलीय निरीक्षण कराया ।

सबसे पहले पांच हेक्टेयर में फैले  “त्रिवणी वन ” का निरीक्षण किया गया जिसमें पिछले 9 जुलाई को सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के पहले त्रिवेणी वन में पीपल , बरगद और नीम का एक साथ पौधा रोपित कर इस योजना का शुभारंभ किया था । साथ ही इसी दिन जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक और भाजपा के नेताओं ने करीब 8OOO पृथक पृथक प्रजाति के पौधा रोपित किया था ।  इसी क्रम में 5 हेक्टेयर भूमि के परिधि में किष्किंधा वन में 8OOO पौधा रोपित किए गए थे ।

प्रधान सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पिछले 2023-24 वाले सत्र में मौजूदा क्षेत्रीय वनाधिकारी अरुण मौर्या के कार्यकाल में 5 हेक्टेयर भूमि पर 8OOO संख्या में पौधा रोपित किए गए थे जिसमें जिसमें उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे ।

ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव ने बताया कि कुछ कथित भूमाफियों ने सरकारी भूमि के गाटा संख्या 4 में अवैध पट्टा करा कर कब्जा जमा रखा था जिसपर ग्राम पंचायत एवं वन विभाग की सामूहिक शिकायत पर अयोध्या धाम के तत्कालीन जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सभी कब्जे को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा  कर ग्राम पंचायत एवं वन विभाग को सुपुर्द कर दिया था ।

पौधा रोपण से लेकर वृक्ष बनाने के रास्ते में वन विभाग की जितनी सराहना की जाए कम होगी ।

क्षेत्रीय वनाधिकारी अरुण मौर्या ने बताया कि इस सफलतम पौधा रोपण अभियान में प्रधान सुरेन्द्र यादव व ग्राम वासियों का व्यापक सहयोग मिलता रहा । उन्होंने कहा कि मेरे अगुवाई में दैनिक प्रहरी सहित  वन कर्मियों ने गडढ़े खोदने से लेकर कंटीले तारों का बाड़ बनाने में नित्य पसीना बहा कर रोपित पौधों को स्वच्छ , सुरक्षा और स्वस्थ  बना रखा है । जिसका परिणाम है कि गांव में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिख रही है ।

वन विभाग के मुताबिक त्रिवेणी वन वाटिका में पीपल, बरगद व नीम के अतिरिक्त अर्जुन , पाकड़ , केशिया- श्यामिया , कंजी ,छितवन, जामुन एवं कचनार आदि कई प्रजातियों के पौधा रोपित किए गए हैं । वहीं किष्किंधा वन में जो आंशिक जल मग्न क्षेत्र भी है में अर्जुन, जामुन , गुटेल , शीशम , पीपल और पाकड़ रोपित किए गए थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version