Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेरी माटी, मेरा देश के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

मेरी माटी, मेरा देश के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

जलालपुर अंबेडकर नगर। मेरी माटी, मेरा देश के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रम के कड़ी में नगर के अमर गांधी बालिका विद्यालय से  उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरे नगर में प्रभात फेरी निकाली गई । भारत माता की जय उद्घोष के साथ निकली। इस प्रभात फेरी ने नगर के  यादव चौराहा , ब्लॉक, तहसील डाकखाना व जमालपुर समेत विभिन्न स्थानों पहुचा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि अपने देश के माटी का सम्मान करते हुए हमे आजादी के लिए दिए गए रक्त की कीमत को नहीं भूलना चाहिए उन्होंने साथ मिलकर भारत को विकसित बनाने की उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्न किए जाने की जरूरत पर बल दिया । इस मौके पर प्रबंधक दुर्गावती पान्डेय, अरुणा द्विवेदी ,मंजू तिवारी, रणविजय सिंह, मुमताज जहां, श्री प्रकाश तिवारी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, देवब्रत मिश्रा समेत तमाम छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments