Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लोहरा बरामदपुर मोड़ पर पुलिस का पहरा, बाइक सवारों की हुई कड़ाई...

लोहरा बरामदपुर मोड़ पर पुलिस का पहरा, बाइक सवारों की हुई कड़ाई से जांच

0

अंबेडकर नगर। जनपद में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर थाना महरुआ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मनसापुर कुटी से लोहरा बरामदपुर मोड़ तक विशेष रूप से सक्रिय पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से महरुआ थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। खासकर रात के समय दोपहिया वाहनों पर सवार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सामने आ रही थीं। इसी को लेकर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बीती रात मोटरसाइकिलों की सघन जांच की।

चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट सवार, दो सवारी वाले वाहन, नाबालिग चालकों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, वरना कार्रवाई तय होगी।

इस अभियान में एसआई बबलू चौधरी, दीवान प्रमोद शर्मा, जयप्रकाश मौर्या सहित कई पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। देर रात तक चले इस अभियान के चलते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई वाहन सवार चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version