आलापुर अंबेडकर नगर। ग्राम पंचायत खरूवांव की केयरटेकर रीता निषाद को वर्ष 2021 से कार्य करने के बावजूद अब तक मानदेय नहीं मिला है। शिकायत करने पर ब्लॉक कर्मचारियों ने उन्हें हाजिरी ग्रुप से हटा दिया और झूठी रिपोर्ट भेजकर अधिकारियों को गुमराह किया। रीता के पास सभी दस्तावेज व प्रमाण होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही। ग्रामीणों ने ब्लॉक कर्मचारियों पर शासन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।