Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्कूल में हुई चोरी का किया पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार,...

स्कूल में हुई चोरी का किया पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

0

अंबेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश, अमन, मोहम्मद शाहिल और मोहम्मद तौसीफ शामिल हैं, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चक मकदूमपुर से हाईवे जाने वाले खड़ंजे पर दबोचा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो सीपीयू , दो मॉनिटर , दो कीबोर्ड, दो माउस और छह कंप्यूटर कनेक्शन केबल बरामद किए।

मालूम हो कि बीते नौ सितंबर को ग्राम सकरावल पूरब, कोइराना स्थित एसएम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में वादी आगोश अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि चारों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनमें मोहम्मद तौसीफ पर हत्या, गोवध, गैंगेस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version