Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभिक्षावृति करने वाले तीन बाल भिक्षुओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू

भिक्षावृति करने वाले तीन बाल भिक्षुओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू

अयोध्या। पुलिस ने भिक्षावृति करने वाले तीन बाल भिक्षुओं को रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की है। अयोध्या पुलिस द्वारा बस अड्डा, सहादतगंज हनुमानगढी, नाका, हनुमानगढी, देवकाली मन्दिर, नयाघाट ,राम की पैढ़ी, तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थान तथा बाजारों मे बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम व प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 03 बाल भिक्षु भिक्षा मांगते हुए पाये गये। जिन्हे रेस्क्यू कर म0का0 प्रगति राठौर की देख-रेख में डॉक्टरी परीक्षण करा कर सी0 डब्ल्यू0 सी0 के समक्ष पेश किया गया जहॉ पर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालिकाओ को उनके अभिभावक (माता) को सुपुर्द किया गया। तथा उनके परिजनों को पुनः बालकों से भिक्षा न मंगवाने के सम्बन्ध मे उचित हिदायत दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments