Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याथाना पूराकलन्दर क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट घटना का हुआ खुलासा

थाना पूराकलन्दर क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट घटना का हुआ खुलासा

अयोध्या। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिसमें लूट के मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने धारा 323,392,411,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त शेख मोहम्मद अशरफ पुत्र मो0 राशिद सिद्दीकी निवासी भियांव थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर को डाभासेमर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा थाना पूराकलन्दर, उ0नि0 मनोज कुमार प्रजापति थाना पूराकलन्दर, हे0का0मनोज कुमार यादव थाना पूराकलन्दर, का0 प्रदीप यादव थाना पूराकलन्दर, .का0 पिन्टू यादव थाना पूराकलन्दर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments