Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमूकबधिर महिला को बेचें जानें के मामले में पुलिस ने दर्ज किया...

मूकबधिर महिला को बेचें जानें के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मूक बधिर को बहला फुसलाकर शादी करने के पश्चात दूसरे के हाथ बेचने के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । गांव का ही एक युवक राजीव कुमार गांव की ही एक मूक बधिर युवती को पहले बहला फुसला कर कोर्ट में शादी किया तत्पश्चात कई महीनो तक उसे लेकर बाहर रहा इसके बाद वह जलालपुर कोतवाली के बगल छोड़कर भाग रहा था जिसे लोगों ने पकड़ कर सुलह समझौता कराया तत्पश्चात दोनों साथ रहने लगे। पति राजीव कुमार कोतवाली क्षेत्र के पेठिया गांव में दोनों पैर से दिव्यांग सूर्यभान के हाथों बेच दिया जिसकी सूचना परिजनों को कई माह बाद किसी तरीके से लगी।परिजनों द्वारा इस मामले की सूचना जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर किया गया। फिलहाल पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है और साथ ही सूर्यभान को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार व सूर्यभान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण आदि कराया जा रहा है और मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments