Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पति समेत तीन पर दहेज व उत्पीड़न का मुकदमा, महिला बोली- करंट...

पति समेत तीन पर दहेज व उत्पीड़न का मुकदमा, महिला बोली- करंट देकर मारने की कोशिश की गई

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के कालेपुर महुवल गांव में एक विवाहिता ने पति सहित तीन लोगों पर मारपीट, अप्राकृतिक यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मंजू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पूरी सैलरी छीन ली जाती है और पति का किसी अन्य महिला से संबंध है, जिससे वह लगातार बात करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि एक रात 11 बजे पति ने लाठी और हसिया से जमकर पीटा। जैसे-तैसे जान बचाकर वह घर से भागी, वरना उसकी हत्या कर दी जाती। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए और उसे करंट देकर मारने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, पीड़िता के अनुसार, उसके पति के बड़े भाई जयंत यादव और मामा रघुवर यादव भी उसे प्रताड़ित करने के लिए दबाव बनाते हैं। साथ ही पीड़िता के मायके वालों को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी भी दी गई है। मामले में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सराहनीय कार्य के लिए कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम की क्षेत्रीय जनता एवं व्यापारियों द्वारा भी भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। जनपद पुलिस की यह संवेदनशीलता व मुस्तैदी लोगों में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करती है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version