Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारहस्यमय ढंग से गायब छात्र को पुलिस ने किया बरामद

रहस्यमय ढंग से गायब छात्र को पुलिस ने किया बरामद


◆ घर बिना बताए अयोध्या दर्शन के लिए चला गया था कक्षा 4 का छात्र


अयोध्या। विद्यालय जाते समय रास्ते से रहस्यमय ढंग से लापता हुए कक्षा 4 के छात्र को दूसरे दिन बुधवार शाम को कड़ी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे काली पंडित का पुरवा मंगारी निवासी 11 वर्षीय अभिषेक यादव कोतवाली क्षेत्र के असरेवा में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। अभिषेक यादव 26 नवंबर को सुबह करीब 8ः30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। शाम तक घर वापस नही आया। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लापता छात्रा के पिता बंसी लाल यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धारा 137 (2) बीएनएस के तहत अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू की गई। परिजन और कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार की रात एवं बुधवार को दिनभर लापता छात्र को गांव और विद्यालय के आसपास, जंगल, खेत और विसुही नदी के किनारे तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम को खजुरहट तिराहे के पास लापता छात्र अभिषेक यादव सकुशल मिल गया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि लापता छात्र ने बताया कि मंगलवार को वह विद्यालय जाने की बजाय किसी सवारी वाहन से अयोध्या चला गया था वहां दर्शन और घूमने टहलने के बाद बुधवार शाम को वापस लौट आया। लिखा पढ़ी के बाद बुधवार देर शाम को छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments