Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


◆ छः माह पूर्व दुर्घटना में दो युवकों की हुई थी मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सड़क  दुर्घटना में हुई दो युवकों के मौत के मामले में मालीपुर पुलिस ने छः माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

मालीपुर थाना क्षेत्र के करमिसिरपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने न्यायालय सिविल जज के यहां प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि बीते वर्ष 14 अक्टूबर को मेरा लड़का अनूप कुमार उर्फ रिषु,व शिवम यादव मोटरसाइकिल से मालीपुर जा रहे थे। जिसे शिवम यादव चला रहा था और अनूप यादव पीछे बैठा हुआ था। रास्ते में शाम करीब 7:00 बजे थाना क्षेत्र के जफरपुर मुर्गजार स्थान पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवकों की दुर्घटना मे  मौत हो गई थी। मालीपुर पुलिस ने मृतक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल को थाने में लाकर  खड़ी कर दिया लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं किया । पीड़ित  द्वारा मुकदमा दर्ज कराने हेतु थाने का चक्कर लगाता रहा लेकिन मालीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। जिसकी शिकायत रजिस्टर्ड डाक द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई इसके  बावजूद भी  मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। तत्पश्चात पीड़ित ने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर मालीपुर पुलिस में धारा 279 ,304ए के तहत अज्ञात वाहन व चालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments