Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता के साथ मारपीट करने व पेट में पल रहे गर्भ के...

विवाहिता के साथ मारपीट करने व पेट में पल रहे गर्भ के गिर जाने के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। विवाहिता के साथ दहेज मांग को लेकर मारपीट करने व पेट में पल रहे गर्भ के गिर जाने पर पुलिस ने ससुराली जनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर सुरहुरपुर रोड निवासी गरिमा तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 20 अप्रैल 2022 को मेरे पिता ने अपनी समर्थ के अनुसार रुपए, आभूषण, बर्तन आदि देकर हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से विवाह किया था । लेकिन ससुरालजन इससे संतुष्ट न होकर पांच लाख रुपए की और मांग करने लगे। दहेज की मांग को लेकर पति शशिधर, ससुर नारायण चतुर्वेदी, सास सावित्री, जेठ सत्य प्रकाश व आनंद प्रकाश संतुष्ट नहीं हुये और यह लोग शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने लगे। दहेज की मांग को लेकर गर्भावस्था में भी मेरे साथ इन लोगों ने मारपीट किया जिससे मेरे पेट में पल रहा गर्भ गिर गया और समस्त जेवरात छीनकर भगा दिए। पुलिस ने विवाहिता  की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments