Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापच्चीस लाख की अवैध शराब को पुलिस ने किया नष्ट

पच्चीस लाख की अवैध शराब को पुलिस ने किया नष्ट


◆ न्यायालय के आदेश पर हुई कार्यवाही


अयोध्या। पटरंगा थाने में जमा करीब 25 लाख की शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया। शराब पर रोलर चलाया गया। क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पटरंगा थाने की पुलिस टीम ने रानी मऊ चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध डीसीएम को देख कर पीछा कर पकड़ा था। जिसमें 188 गत्तो में बंद लगभग 8322 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी । मामले में जप्त हुई अवैध शराब को मालखाने में जमा करके गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया था। जिसमें न्यायालय के आदेश पर शराब को नष्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments