Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस ने 495 लीटर अवैध शराब कराया नष्ट

पुलिस ने 495 लीटर अवैध शराब कराया नष्ट

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना जैतपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में पंजीकृत कुल 41 अभियोगों से संबंधित जब्त की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के क्रम में नियमानुसार एक टीम का गठन किया गया।

थानाध्यक्ष की मौजूदगी में थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर कुल 495 लीटर नाजायज शराब को नष्ट कराया गया। इस दौरान सभी औपचारिकताओं का पालन किया गया तथा प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि शराब नष्ट कराया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version