अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना महराजगंज, पूराकलंदर तथा तारून में दर्ज मुकदमों में चोरी की गई बैट्री को आरोपियों के पास से बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।



