Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला 30 अगस्त का है जब 10 वर्षीय बालिका को घर से बुलाकर युवक अपनी बाइक पर बैठाकर हजपुरा के पास सुनसान जगह लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और नाबालिक को गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन को आपबीती घटना के बारे में जानकारी दी, जिसकी शिकायत  परिजन ने मालीपुर पुलिस से किया । मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव निवासी राजमन 25 वर्ष को रसूलपुर बाकरगंज मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version