Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कोतवाली प्रभारी बनकर महिला से पांच हजार रुपये ठगने का प्रयास, पुलिस...

कोतवाली प्रभारी बनकर महिला से पांच हजार रुपये ठगने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से ठगी का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कोतवाली प्रभारी बताकर महिला से पाँच हजार रुपये की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, सरैया निवासी प्रियंका ने 31 अगस्त को अपने पति व अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को जलालपुर कोतवाली प्रभारी बताया। उसने कहा कि वह विपक्षियों को पकड़ने जा रहा है और कार्रवाई के लिए अपने खाते में पाँच हजार रुपये डालने की मांग की।

महिला को संदेह हुआ और उसने पैसे न भेजते हुए मामले की जानकारी वास्तविक कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह को दी। कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोन नंबर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें और तत्काल थाने को सूचना दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version