Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत एक गंभीर मुकदमे से सम्बन्धित वांछित आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट की गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक नेहा सिद्धार्थ, कांस्टेबल सोनू तथा महिला कांस्टेबल कंचन देवी की टीम तलाश में जुटी थी। तहसील तिराहा के पास पुलिस टीम क्षेत्र गश्त एवं वांछित अपराधियों की तलाश में मौजूद थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि  वांछित आरोपी मोहम्मद आसिफ रोडवेज बस स्टैंड अकबरपुर के पास भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बताये गए स्थान से आरोपी को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र जलालुद्दीन, निवासी मोहल्ला मीरानपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version