Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी के आरोपी नूर अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और...

चोरी के आरोपी नूर अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

0

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में वांछित नूर अहमद पुत्र अलीदुल्लाह, निवासी बदरुद्दीनपुर, थाना इब्राहिमपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा बीते दो जुलाई की रात नूर अहमद ने एक घर में घुसकर पैंट से 1010 रुपये चुरा लिए और गांव के एक अन्य घर से मोबाइल चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी दिन शाम को डिहवा बदरुद्दीनपुर के दक्षिण स्थित जोकहिया बाग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी गया मोबाइल फोन व 1010 रुपये नकद बरामद किए।

गौरतलब है कि आरोपी नूर अहमद के खिलाफ पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव के साथ हेड कांस्टेबल राय साहब और कांस्टेबल विनय यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version