Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कम्हरिया और माझा कम्हरिया में फिर शुरू हुई कटान

कम्हरिया और माझा कम्हरिया में फिर शुरू हुई कटान

0

आलापुर अम्बेडकर नगर। आलापुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव कम्हरिया एवं माझा कम्हरिया में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते एक बार फिर कटान तेज हो गई है। कटान की चपेट में आकर किसानों की कीमती कृषि भूमि नदी में समाहित होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

नदी का बढ़ता जलस्तर जहां किसानों की रोजी-रोटी पर संकट बनकर टूटा है, वहीं अब ग्रामीण आबादी भी खतरे की जद में आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कटान रोकने के लिए कोई ठोस वैकल्पिक उपाय नहीं किया गया तो रिहायशी इलाका भी नदी की आगोश में समा जाएगा।

इस संबंध में नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने बताया कि कटान की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि कटान पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा जिन किसानों की भूमि प्रभावित हुई है उन्हें मुआवजा देकर राहत पहुंचाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युद्धस्तर पर कटानरोधी कार्य शुरू कराए जाएं ताकि जान-माल की हानि रोकी जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version