Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी करन राजभर, जो मनबढ़ प्रवृत्ति का व्यक्ति है, रिश्तेदारी के चलते अक्सर उनके घर के पास स्थित अपनी बहन के यहां आता-जाता था। इसी दौरान वह उनकी बेटी को बहलाकर चार साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बीते 1 जुलाई को जब युवती ने करन से शादी की बात की तो उसने न केवल शादी से इनकार कर दिया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की मां ने गुरुवार शाम को जैतपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version