Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारक्षक बचत योजना के अंतर्गत मृतक कांस्टेबल के परिजनों को पीएनबी ने...

रक्षक बचत योजना के अंतर्गत मृतक कांस्टेबल के परिजनों को पीएनबी ने दिया 30 लाख का चेक

अयोध्या। पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पीएनबी बैंक ने मृतक के परिवार को दिया 30 लाख का चेक। पंजाब नेशनल बैंक में रक्षक बचत खाता पुलिस मिलिट्री सीआरपीएफ फ़ोर्स से संबंधित कर्मचारी का खोला जाता है, इस योजना के अंतर्गत किसी की मृत्यु हो जाने उनके परिजनों को 30 लाख से 1 करोड़ की धनराशि बीमा के रूप में दी जाती है। कुछ दिन पहले इसी योजना के अंतर्गत एक कांस्टेबल जयप्रकाश की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को पी एन बी बैंक ने इंश्योरेंस के 30 लाख का चेक, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के माध्यम से पीड़ित परिजनों को मंडल प्रमुख नीरज कुमार जी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक अमित पांडे, ब्रांच मैनेजर विक्रम यादव, मार्केटिंग अधिकारी अशोक पांडेय सहित बैंक के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments