Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पीएनबी अयोध्या मंडल ने आयोजित किया रिटेल आउटरीच कार्यक्रम

पीएनबी अयोध्या मंडल ने आयोजित किया रिटेल आउटरीच कार्यक्रम

0

सात जिलों की शाखाओं के कर्मचारियों और ग्राहकों ने लिया हिस्सा


अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक, अयोध्या मंडल कार्यालय द्वारा सिविल लाइन स्थित एक होटल में रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के अंतर्गत आने वाले सात जिलों—अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर—से आए शाखा प्रबंधकों, बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों और एजेंसी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबी मुख्यालय, दिल्ली से आए उप महा प्रबंधक एस.एन. गुप्ता ने की। इस दौरान मंडल प्रमुख अवधेश तिवारी, नगर पालिका परिषद गोसाईगंज की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, अनुप टंडन, श्रवण देव पाठक, कैलाश, अशोक पांडेय, पुनीत मिश्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

मंडल प्रमुख ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं—वाहन ऋण, आवास ऋण, पेंशन ऋण, संपत्ति पर ऋण, हाउसिंग ओवरड्राफ्ट और व्यक्तिगत ऋण—के बारे में जानकारी दी और ग्राहकों से संवाद किया।

मुख्य अतिथि एस.एन. गुप्ता ने बैंक की डिजिटल सेवाओं और ग्राहक सेवा प्रणाली पर चर्चा करते हुए कहा कि बैंक विभिन्न उत्पादों और सुविधाओं के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।

कार्यक्रम में मनोज वर्मा, आकाश गिरी, नेहा, विभा, अजीत यादव और इशिता मिश्रा सहित कई बैंक अधिकारी व ग्राहक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अंत में बैंक द्वारा सभी ग्राहकों को ऋण, जमा, बीमा, निवेश और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं सरल और व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराने का आश्वासन दोहराया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version