अयोध्या। मऊ शिवाला स्थित ओवरब्रिज के नीचे साकेत ट्रैक्टर्स जॉन डियर डीलरशिप शोरूम का उद्घाटन शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास शास्त्री और विशिष्ट अतिथि अंबेडकर नगर से एमएलसी हरिओम पांडे शामिल हुए। शोरूम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। शोरूम प्रबंधक दिलीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह डीलरशिप किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि नए मॉडल के जॉन डियर ट्रैक्टर बेहतर पावर, अधिक माइलेज और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो खेती कार्यों को सरल और प्रभावी बनाएंगे। उद्घाटन के दिन तीन किसानों ने ट्रैक्टर खरीदे।
शोरूम में ट्रैक्टर की खरीद पर फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है। एमएलसी हरिओम पांडे ने किसानों से कहा कि वे आधुनिक तकनीक से युक्त ट्रैक्टरों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में अनुपम सिंह, अरविंद सिंह, राजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, अनूप सिंह, शुभम ठाकुर, विकास सिंह, मनोज जायसवाल, हेमंत जायसवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।