अयोध्या। 25 नवम्बर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। यह पहला अवसर होगा जब मंदिर के 161 फीटऊंचेमुख्यशिखर सहित सातों शिखरों पर एक साथ भगवा ध्वज लहराएगा।
इस अवसर को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। ध्वजारोहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। अयोध्या में लगभग 30 सेअधिकस्थानों, जैसे — रामपथ तिराहा, सहादतगंज, टेढ़ी बाजार, नयाघाट पुल, लता मंगेशकर चौक, सुग्रीव किला और राम की पैड़ी — पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें।
शहरमेंसौंदर्यीकरणऔरसाफ–सफाईअभियान तेज कर दिया गया है। नगर निगम की टीमें प्रमुख सड़कों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों को सजाने में जुटी हैं। सरयू तट पर विशेष प्रकाश सज्जा और पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्रकुमार ने बताया कि शहर को आकर्षक और स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक तैयारी चल रही है।
21 से 25 नवम्बर तक अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थलों पर रामकथा, नृत्य, भजनऔरलोकप्रस्तुतियां होंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा को उजागर करना और श्रद्धालुओं को भक्ति के वातावरण से जोड़ना है।
25 नवम्बर का ध्वजारोहण समारोह श्रीराम मंदिर निर्माण के क्रम में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं की निगाहें अयोध्या पर टिकी रहेंगी।