Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट वितरित करेगा 51...

श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट वितरित करेगा 51 सिलाई मशीन


◆ अंबेडकर जयंती के दिन से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया


बसखारी अंबेडकर नगर। आगामी 28 जून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शरद यादव की दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब महिलाओं को 51 सिलाई मशीन का वितरित करेंगा। जिसके लिए 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती के दिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ट्रस्ट के द्वारा  शुरू की जाएगी । उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में उनकी पत्नी श्रद्धा यादव का हमेशा ही सराहनीय योगदान रहा है। वह हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने पर बल देती थी। बता दे कि बीते 28 जून को 35 वर्ष की अल्प आयु में श्रद्धा यादव अपने पति शरद यादव एवं दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर बैकुंठ धाम चली गई। लेकिन उनके द्वारा पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में खासकर महिला उत्थान के लिए किया गया कार्य आज भी लोगों की  प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा  सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम, महिला उत्थान के लिए महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन का वितरण, 26 गरीब परिवार की संतानों की शिक्षा का बीड़ा उठाना,पर्यावरण संरक्षित करने की दिशा में वृक्षारोपण , विभिन्न सामाजिक अवसरों पर गरीब परिवारों को निशुल्क राशन किट वितरण सहित तमाम सामाजिक कार्य  ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की उपलब्धियां में शुमार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments