Friday, October 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसाः रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप पलटी, महिला की मौत,...

सड़क हादसाः रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप पलटी, महिला की मौत, 15 घायल


◆ गाजीपुर से रामनगरी दर्शन करने आए श्रद्धालु हादसे का शिकार


◆  बूथ नंबर चार के आगे बस ने मारी टक्कर, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी


अयोध्या। रामनगरी में दर्शन-पूजन के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा शुक्रवार की शाम हादसे में बदल गई। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में बूथ नंबर चार से आगे एक रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पलट गई। दुर्घटना में 65 वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।
गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको से श्रद्धालु पिकअप वाहन से अयोध्या आए थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बूथ नंबर चार से कुछ आगे पीछे से पहुंची रोडवेज बस ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सावित्री (65) पत्नी विक्रमा, निवासी महमूदपुर कुट्टिया, थाना बिरनो, गाजीपुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों में बब्बन, रामचंद्र, गौरीशंकर, राजकुमार राजभर, रामकृत, बब्बन राजभर, अंबिका, जितेंद्र, सुरेश राम, विनोद, दिनेश राजभर, जोगेंद्र, मनोज राजभर और राजेंद्र शामिल हैं। ये सभी बैरवपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। इनके अलावा कैलाश चौहान निवासी रायपुर, थाना मरदह, गाजीपुर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments