Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिराए पर बुक किया पिकप, चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर आजमगढ़ में...

किराए पर बुक किया पिकप, चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर आजमगढ़ में फेंका, जांच में जुटी पुलिस


जलालपुर अम्बेडकर नगर। किराये पर पिकअप वाहन बुला कर अज्ञात लोगों ने चालक को  जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठा लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर  पड़ोसी जनपद आजमगढ़ छोड़ दिया और वाहन लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने होश में आने के बाद कोतवाली जलालपुर पहुंच कर शिकायती पत्र देकर वाहन की तलाश करने व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सूचना पर कोतवाल जलालपुर ने घटना स्थल पहुंच कर सीसी कैमरे की फुटेज समेत अन्य पहलुओं  पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना बसखारी के ग्राम पड़रिया फौलाद निवासी अनुराग यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह भाड़े पर पिकअप वाहन चलाता है। बीते 27 दिसंबर को कुछ अज्ञात व्यक्ति किराये पर गोरखपुर चलने की बात किये और जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मित्तूपुर रोड से चलने की बात हुई। पीड़ित ने बताया कि निश्चित समय पर जब वह मित्तूपुर रोड पहुंचा तो वहां पहले से चारपहिया वाहन से मौजूद अज्ञात लोगों ने उसे अपने वाहन में जबरिया बैठा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और आजमगढ जनपद में एकांत स्थान पर छोड़ दिया। उसे जब होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा और घटना स्थल से पिकअप वाहन को गायब कर दिया। शिकायत पर कोतवाल जलालपुर घटना स्थल पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में इस तरह की कोई वारदात दिखायी नहीं पड़ी और पीड़ित घटना का सही समय भी बता नहीं पा रहा है।मामला संदिग्ध है जांच पड़ताल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments