Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबहराईच से चलकर अयोध्या पहुंच पेंशन रथ, नाका बाईपास में हुई सभा...

बहराईच से चलकर अयोध्या पहुंच पेंशन रथ, नाका बाईपास में हुई सभा उठी पुरानी पेंशन की मांग


अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश से संबद्ध संगठन ,रेलवे यूनियन नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन के संयुक्त तत्वाधान में पेंशन रथ बहराइच से चलकर जनपद अयोध्या की सीमा में प्रवेश किया। पेंशन रथ पर सवार इंजीनियर जीएन सिंह महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ एवं का स्वागत केंद्र व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने किया।



अयोध्या से चलकर पेंशन रथ गांधी आश्रम नाका बाईपास निकट मनकामेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया । बैठक को संबोधित करते हुए डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे कामरेड हीरालाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार को पुरानी पेंशन बहाल हर हाल में करना होगा। सभा पश्चात सैकड़ों कर्मचारियों ने गांधी आश्रम नाका से हनुमानगढ़ी तक पदयात्रा कर्मचारियों कर्मचारियों एवं जन सामान्य को पुरानी पेंशन के लिए जागरूक किया । पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा कार्यक्रम सभा का संचालन अश्वनी कुमार तिवारी मंडल उपाध्यक्ष एनआरएमयू एवं अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया ।कार्यक्रम में कामरेड अंजुम मुख्तार खान शाखा अध्यक्ष, एनआरएमयू कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री, राजकुमार मिश्रा जनरल सेक्रेट्री आयकर विभाग ,उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी सं० परिषद, डॉ राजेश कुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह जिला मंत्री ,डेनियल भारती, इंजीनियर रामानुज मौर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ, कमला प्रसाद यादव , शंभू नाथ पाठक ,विश्वनाथ सिंह ,डॉ संजय सिंह, प्रेम कुमार वर्मा अनिल कुमार प्रजापति वीरेंद्र प्रताप सिंह अनंतराम यादव जिला मंत्री प्राविधिक शिक्षा कर्मचारी संघ संजय पासवान राजकुमार पांडे अनिल कुमार दुबे नसीम खान, सरवर जावेद परिवहन विभाग योगेश श्रीवास्तव, प्रशांत वर्मा दुर्गेश बिहारी दुबे जय प्रकाश सिंह अवधेश प्रताप मिश्र इंजीनियर सच्चिदानंद गिरजेश कुमार अजय प्रताप सिंह श्रीमती शशि कला यादव पूनम गुप्ता ओमप्रकाश तिवारी अरुण कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ राम अकबाल द्विवेदी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह बाल विकास पुष्टाहार योगेश श्रीवास्तव मोहम्मद नसीम खान भारत कुमार सीपी यादव जिला मंत्री जूनियर शिक्षक संघ अवधेश प्रताप मिश्र बोरिंग टेक्नीशियन संघ हृदय नारायण, रामबली गुप्ता जिला अध्यक्ष स्वास्थ विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, विनोद भारती जिलाध्यक्ष आईटीआई कर्मचारी संघ राजकुमार प्रिंस,अंबिका मौर्य, रमाकांत यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments