Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में मृत पाया गया मोर

खेत में मृत पाया गया मोर


बसखारी अंबेडकर नगर। बुधवार को एक राष्ट्रीय पक्षी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। खेत में मृत अवस्था राष्ट्रीय पक्षी को देख कर  स्थानीय लोगों के द्वारा 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी के शव को जरूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए साथ ले गई। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार शुकलना में स्थित एक खेत में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस वन विभाग के वन दरोगा सुनील सिंह ने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और विधिक कार्रवाई करते हुए मृत मोर को अपने साथ ले गए। मौके पर मौजूद वन विभाग के दरोगा सुनील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी की मौत कैसे हुई , इसकी जांच किये जाने के साथ  राष्ट्रीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मोर की मौत उम्र अधिक होने के कारण स्वाभाविक लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments