Sunday, October 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवरात्रि को लेकर कटका थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

नवरात्रि को लेकर कटका थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक


जैतपुर, अंबेडकर नगर। नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को कटका थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने की। इसमें थाना क्षेत्र के नवरात्रि आयोजकों, कमेटी के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।

थानाध्यक्ष ने आयोजकों से नवरात्रि के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने आयोजकों को सुरक्षा एवं व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्व के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न आयोजक, कमेटी के सदस्य एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments