Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राममंदिर के मुख्य द्वार पर परमहंस आचार्य ने किया हनुमान चालीसा का...

राममंदिर के मुख्य द्वार पर परमहंस आचार्य ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

0

अयोध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने राम मंदिर के मुख्य द्वार रामानंदाचार्य द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे। दरअसल, काश्मीर के शोपियां निवासी अब -अहद शेख द्वारा राम मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने के प्रयास का मामला सामने आया था। इसी घटना को लेकर संत समाज में नाराजगी देखी गई।
हनुमान चालीसा के पाठ के बाद मीडिया से बातचीत में जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना कर रहे हैं कि मंदिर परिसर की पवित्रता और मर्यादा बनी रहे। उन्होंने अयोध्या में बाहरी मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग की। पूरे मामले को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version