अयोध्या। सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में अयोध्या में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा राम सनेही घाट से लेकर अयोध्या धाम के श्रृंगार हाट तक पूरा मार्ग भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का सजीव उदाहरण बना रहा। सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनर, भगवा ध्वज और पार्टी के झंडे वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना रहे थे।
