Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छावनी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट, पिंजरा और ट्रैप...

छावनी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग अलर्ट, पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए

0

अयोध्या। छावनी (कैंट) क्षेत्र और आसपास तेंदुए की लगातार गतिविधियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कोबरा आर्मी प्री स्कूल के पीछे स्थित जंगल में तेंदुए को कई बार देखे जाने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी और गश्त कर रही हैं।


गुप्तारघाट से सरयू निवास तक मूवमेंट


वन विभाग की टीमों ने तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसके पदचिह्नों की निगरानी शुरू की है। विभाग के अनुसार तेंदुए की आवाजाही गुप्तारघाट, निर्मली कुंड से लेकर सरयू निवास क्षेत्र तक देखी गई है। तेंदुआ तीन से चार छोटे जंगलों से होकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

बताया गया कि तेंदुआ शाम करीब छह बजे से रात 8:30 बजे के बीच अधिक सक्रिय दिखाई दे रहा है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


पिंजरा लगाया, ट्रैप कैमरों से निगरानी


तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाया है। साथ ही उसकी गतिविधियों की सटीक जानकारी जुटाने के लिए ट्रैप कैमरों की लोकेशन बदली गई है। वन विभाग की दो विशेष टीमें तेंदुए के पदचिह्नों के आधार पर लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।


शाम के समय विशेष सतर्कता की अपील


तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को शाम के समय अकेले बाहर नहीं निकलने, बच्चों को सुरक्षित रखने और मवेशियों की निगरानी करने की सलाह दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version