Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक साथ तीन अजगर निकलने से हड़कंप 

एक साथ तीन अजगर निकलने से हड़कंप 


◆ सर्पमित्र बंधु राज मिश्रा एवं राजू मिश्रा ने किया रेस्क्यू


मिल्कीपुर, अयोध्या। कोतवाली इनायतनगर के ग्राम पंचायत करमडांडा मजरे बच्चन तिवारी का पुरवा के पश्चिमी छोर पर स्थित जंगल झाड़ियों में एक साथ तीन अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले अजगर को देखा फिर इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग ने खिहारन निवासी सर्प मित्र सगे भाई राज मिश्रा एवं राजू मिश्रा को मौके पर बुलाकर तीनों अजगर का रेस्क्यू किया। दोनों भाइयों ने सुरक्षित अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। बाद में वनकर्मी इंद्रजीत सिंह ने तीनों अजगर को सुरक्षित ले जाकर गोमती नदी में छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments