Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। इंस्टाग्राम पर किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

घटना बीते पांच अगस्त की है, जब जलालपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस ने प्रारंभ में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी और पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से उर्दू बाजार निवासी एक युवक को शांति भंग में चालान किया गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों में नाराज़गी फैल गई।

गुरुवार को हिंदू संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप था कि अश्लील वीडियो वायरल करने वालों पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।

शिकायत के बाद जलालपुर पुलिस ने शेष आरोपियों के विरुद्ध पॉकसो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मोहम्मद हस्सान निवासी पश्चिम तरफ और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय बोर्ड भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version