Monday, April 28, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक राष्ट्र एक चुनाव से बढ़ेगी विकास की गति–डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

एक राष्ट्र एक चुनाव से बढ़ेगी विकास की गति–डॉ मिथिलेश त्रिपाठी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी “एक राष्ट्र, एक चुनाव”  की योजना को लेकर देशभर के गांव-गांव जाकर लोगों को इसके फायदे गिनाते हुए और इसके समर्थन में माहौल तैयार करेगी। जिसको लेकर जलालपुर ब्लॉक के डवाकरा हाल में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और अयोध्या मंडल प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जलालपुर ब्लॉक के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, और ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा विधायक ने 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की रिपोर्ट पर एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे को गिनाया साथ ही सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों से एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे जन-जन तक पहुंचाने तथा उसका समर्थन प्राप्त करने के लिए लोगों से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की अयोध्या मंडल प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि  इससे बार-बार चुनावों पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये बचाए जा सकते हैं। चुनाव आयोग, सरकारी मशीनरी और सुरक्षा बलों का समय की बचत किया जा सकत है लंबे समय तक आचार संहिता लागू रहने से विकास कार्य में बाधा आती है इससे यह समस्या कम होगी। एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक अस्थिरता और दल बदल की संभावनाएं घटेंगी। एक ही समय पर चुनाव होने से लोगों में उत्साह बढ़ेगा और मतदान प्रतिशत भी ऊपर जा सकता है। जैसे फायदे गिनाए। बीजेपी इसे जन आंदोलन की तरह गांव-गांव ले जाकर लोगों को समझाएगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ ,पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, राम किशोर राजभर, प्रधान भृगुनाथ गिरि,आशीष सोनी, अनुज सोनकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments