Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद कर  जेल भेज दिया । पूछताछ में युवक की पहचान मालीपुर थाना के करीमपुर गांव निवासी हैप्पी यादव के रूप में की गई । जिसके विरुद्ध मालीपुर थाना में कुल 9 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं । पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने पिछले सप्ताह हैप्पी यादव अपने अन्य साथियों के साथ सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंड नगर के मखदुमपुर गांव निवासी अनूप पांडे की अपने साथियों के साथ मालीपुर चौराहे पर पिटाई कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने उसके साथियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज की थी। रविवार को  सुबह भ्रमण के दौरान पुलिस ने मंसूरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया कर और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments