Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ एक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।दिनदहाड़े पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी मजिस्ट्रेट न्यायब तहसीलदार टाण्डा प्रदीप कुमार सिंह के समक्ष ली गयी तो उसके झोले से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कोतवाल टाण्डा अमित प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली के दरोगा राम नरेश हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र देखभाल पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुन्थर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया जिसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।पकड़े गए व्यक्ति की शिखनाख्त शिवम सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी ग्राम अशरफपुर मजगवां थाना जलालपुर के रूप में हुई जिसके विरूद्ध धारा 8/20 नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments