Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज चाकू लेकर बैरागल गांव की ओर से खालिसपुर रोड की तरफ आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैरागल गांव से खालिसपुर की ओर करीब 200 मीटर पहले सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र स्व. शम्भूनाथ सिंह, निवासी ग्राम बैरागल, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर बताया। जामातलाशी के दौरान उसके हाथ में गमछे में लिपटा एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा और कांस्टेबल राघवेन्द्र चाहर शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version