Friday, March 6, 2026
HomeNewsनिर्धारित अवधि मे रोज डेढ़ से ढाई लाख लोग कर सकेंगे रामलला...

निर्धारित अवधि मे रोज डेढ़ से ढाई लाख लोग कर सकेंगे रामलला का दर्शन


◆ रामजन्मभूमि सम्पर्क मार्ग पर होगा पौधरोपण


◆ 30 दिसम्बर तक प्रकाश, सुरक्षा, यात्री सुविधा को पूरा करने का लक्ष्य


अयोध्या। रामजन्मभूमि पर रामलला का दर्शन चार पंक्तियों में होगा। रोजाना निधारित अवधि के भीतर डेढ़ से ढ़ाई लाख लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के लिए पूर्व नियोजित योजनाओं का निर्धारण किया गया है। 23 जनवरी से सभी रामभक्त दर्शन कर सकेंगे। उक्त जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने रामजन्मभूमि बैठक के बाद दी।
उन्होंने बताया कि 33 केवीए विद्युत स्टेशन व दो सब स्टेशन की शुरुवात ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने स्विच दबाकर किया। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में नवीन विद्युत सयंत्र का संचालन शुरू हो गया। गर्भग्रह का निर्माण हो गया है। सिंह द्वार की मूर्तियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। सभी मंडप पर फर्श का निर्माण पूरा हो गया है। सीढ़ियों पर संगमरमर लगाया गया है। मंदिर व परकोटे में पत्थर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। यहां कनार्टक ग्रेनाइट स्टोन लगाये जाएंगे। राममंदिर सम्पर्क मार्ग पर दोनो केनोपी के बीच पौधरोपण किया जाएगा। जिससे सम्पर्क मार्ग हरा भरा होगा। 25 दिसम्बर तक सुरक्षा के उपकरणों से राममंदिर परिसर लैस होगा। 30 दिसम्बर तक सुरक्षा, प्रकाश, आवागमन व यात्री सुविधा केन्द्र का सभी काम पूरा कर लिया जाएगा। कुबेर टीला पर निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments