अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर विश्व हिन्दू महासंघ 54 किलो के लड्डू का वितरण बिरला धर्मशाला के सामने करेगा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने बताया कि विशेष कारीगरों 54 किलों के लड्डू का निर्माण कराया गया है। श्री राम लला के दर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा इसका वितरण कराया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्यकताओं तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं है। विश्व हिन्दु महासंघ पूरे एक सप्ताह तक विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव मनाएगा। 11 जून को सुंदरकांड के साथ इसका समापन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रवीण दुबे होंगे।