Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट का महिला सशक्तिकरण...

श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर पीके चैरिटेबल ट्रस्ट का महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास,

0

◆ 51 गरीब महिलाओं को वितरित होगी निशुल्क सिलाई मशीन


बसखारी अंबेडकर नगर। आगामी 28 जून को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डा शरद यादव की पत्नी स्वर्गीय श्रद्धा यादव की  द्वितीय पुण्यतिथि पर ट्रस्ट के द्वारा 51 गरीब व असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे इस कार्य को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओ के रोजगार सृजन हेतु  सराहनीय कदम बताया जा रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि महिला रोजगार सृजन की दिशा में ट्रस्ट के द्वारा सिलाई मशीन वितरण का कार्य महिला सशक्तिकरण की दिशा एक पुनीत कार्य है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सिलाई मशीनों का उपयोग पात्र लोग ही कर सके। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एवं फार्मा की जांच करते हुए 51 महिलाओं का का चयन किया गया। चयनित महिलाओं एवं उनके अभिभावकों को आगामी 28 जून रविवार निर्धारित समय चार बजे के पूर्व एक घंटा पहले पहुंचने का भी आवाहन किया गया है।बता दे कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, गरीब परिवार के 26 बच्चों की शिक्षा का खर्च के साथ गरीब व असहाय लोगों की समय-समय पर मदद आदि सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रेरणादाई भूमिका रहती थी। वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए ट्रस्ट के लोगों को प्रेरित करती रहती थी। श्रद्धा यादव की बीते 28 जून को बहुत ही कम उम्र में असमय मृत्यु हो गई। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयास को जीवंत रखने के लिए ट्रस्ट के द्वारा उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर भी गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जाना है। जिसकी सभी तैयारियां ट्रस्ट के द्वारा पूरी कर ली गई है।इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा विभिन्न दलों से जुड़े जनप्रतिनिधि,अधिकारी, समाज सेवी एवं कई अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version