Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत दो पर मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत दो पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। ग्राम भाऊकुआं में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में ग्राम प्रधान अभिषेक यादव उर्फ मुलायम यादव और रोशन लाल यादव शामिल हैं। पीड़ित रामजनम ने न्यायालय में दायर शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी निजी भूमि पर पहले से आठ फीट चौड़ा रास्ता बना हुआ है, जिस पर ग्रामसभा निधि से खड़ंजा भी डाला गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान व रोशन लाल यादव ने रास्ते को 10 फीट चौड़ा करने के उद्देश्य से उनकी दो फीट भूमि पर जबरन कब्जा कर खड़ंजा डालने का प्रयास किया।

रामजनम के विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कोतवाली जलालपुर, उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्यायालय की ओर से मिले आदेश के आधार पर जलालपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments