Friday, March 6, 2026
HomeNewsराममंदिर दर्शन पर अखिलेश ने कहा कि निर्माण पूरा हो जायेगा तो...

राममंदिर दर्शन पर अखिलेश ने कहा कि निर्माण पूरा हो जायेगा तो दर्शन क्यू नहीं करने आयेंगे

 


◆ कहा कि पद व अन्य लालच देकर पार्टी को तोड़ना क्या नहीं है भ्रष्टाचार


◆ पूछा इनवस्टर मीट के बाद भी यूपी में क्या कोई उद्योगपति नहीं आ रहा है


अयोध्या। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये अखिलेश यादव से जब अयोध्या आने पर रामलला का दर्शन करने के विषय में सवाल पूछा गया तो वह असहज दिखाई दिये। उन्होने कहा कि अयोध्या की धरती वाले पत्रकार यह भूल जाये मै अयोध्या आकर क्या कहता हूं। मैने हमेशा वहीं कहा कि हम लोग जब पूरा निर्माण हो जायेगा तो दर्शन क्यू नहीं करने आयेंगे। हम तो आप को न्यौता देंगे कि हमारे भी मंदिर दर्शन में आप लोग आये।

उन्होने कहा कि भाजपा हमेंशा यह बात कहती थी कि भ्रष्टाचार खत्म होगा। क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है। विधायको को किस तरह का लाभ दिखाकर अपने साथ लाया जा रहा है। पद देने की बात कहकर उन्हें सपने दिखाना क्या भ्रष्टाचार नहीं है। जनता जो जनादेश देती है उसका अपमान करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वह भाजपा है। लगातार वह इस तरह का प्रयास करते रहते है। परन्तु जनता अब समझ गयी है। भाजपा का आने वाले समय में सफाया होगा। लखनऊ से अयोध्या तक सड़क पर इतने गड्ढे है कि गिने नहीं जा सकते है।

उन्होने कहा कि महंगाई के कारण जो मुनाफा हो रहा है वह किसके पास जा रहा है। क्या वजह है कि बड़ी बड़ी इन्वेस्टर मीट के बाद भी कोई उद्योगपति यूपी नहीं आ रहा है। कारखाना नहीं लग रहा है। कारण क्या है। ट्राफिक व्यवस्था जानवर सम्हाल रहे है। वन ट्रिलियन डालर की इकोनामी का सपनाा दिखाने वाले सड़क से जानवर नहीं हटा पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments