Wednesday, May 8, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रायल रन में समय से पहले अयोध्या पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रायल रन में समय से पहले अयोध्या पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन


◆ 8ः15 पर अयोध्या व 10ः20 पर पहुंचेगी लखनऊ


◆ रात में लखनऊ से गोरखपुर हेतु 7ः15 पर होगी रवाना


अयोध्या। ट्रायल रन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन समय से पहले अयोध्या पहुंच गयी। अयोध्या पहुंचने का इसका समय 8 बजकर 15 मिनट था। परन्तु ट्रेन करीब चार मिनट पहले की अयोध्या पहुंच गयी। पूर्वाचल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 7 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना प्रस्तावित है।
वंदेभारत ट्रेन की अधिक्तम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर चलेगी। जिसमें उसका अयोध्या व बस्ती में ठहराव होगा। सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर गोरखपुर से चलने के बाद यह ट्रेन 6 बजकर 58 मिनट पर बस्ती पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद अयोध्या 8 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। अयोध्या में दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह से लखनऊ से 7ः15 पर चलने के बाद अयोध्या रात 9ः13 बजे व बस्ती 10ः30 मिनट के बाद गोरखपुर 11ः25 पर पहुंच जायेगी। ट्रेन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवानों की तैनाती प्लेटफार्म पर की जायेगी। वहीं रेलवे कंट्रोल रुम में एक वरिष्ठ अधिकारी भी भी तैनाती होगी। ट्रायल के दौरान लखनऊ मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments