Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में कटेहरी बाजार के पूर्वी किनारे पर दुल्लापुर चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना गुरूवार की सुबह की है। बताया गया कि एक बाइक सवार अपने रिश्तेदार के यहां से घर जा रहा था तथा अचानक दुल्लापुर चौराहे पर बाइक को बोलेरो गाड़ी ने ओवरटेक किया और निकल गया जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुल्लापुर गांव निवासी जलील पुत्र असगर उम्र लगभग 65 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी भेजवाया गया, जहां जांच के उपरांत  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अहिरौली थानाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह ने मृतक के शव  को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments