Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेट्रोल पंपों के एन ओ सी से संबंधित पत्रावलियों का अतिशीघ्र निस्तारण...

पेट्रोल पंपों के एन ओ सी से संबंधित पत्रावलियों का अतिशीघ्र निस्तारण करें अधिकारी

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप के एन ओ सी के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों पर बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तथा आवेदको से समस्त अभिलेख उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।जिससे शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र एनओसी जारी किया जा सके। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, नोडल अधिकारी /उप जिलाधिकारी बाबूराम तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments