Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबरपुर सोनगांव मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अंबरपुर सोनगांव मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंबरपुर सोनगांव मंडल में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की संस्तुति पर जारी सूची के बाद कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

घोषणा के अनुसार कृष्णा कुमार अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल उपाध्यक्ष पद पर चंद्रमणि द्विवेदी, प्रभात जायसवाल, श्रीमती रेखा अश्विनी, उमाशंकर यादव और नरेंद्र देव को स्थान मिला है। वहीं अनिरुद्ध गौड़ और गजेंद्र चौहान को मंडल महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा रोहित कुमार, दीपक कुमार, अंकित यादव, अवधेश कुमार, दीपेश चतुर्वेदी और मेहंदी हसन को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार अग्रहरि ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

पदाधिकारियों की घोषणा के बाद भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, सत्य प्रकाश सिंह, रामफेर कनौजिया, पंकज वर्मा, योगेश उपाध्याय, रणंजय सिंह और रविंद्र भारती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments