Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक, जांच में जुटी पुलिस

लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक, जांच में जुटी पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। बिना नंबर प्लेट की बाइक सड़क के किनारे लावारिस हालत में पाए जाने से ग्रामीणों में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी व थाने की पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतूपुर बिल्टई गांव की है । जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीण जब घर से बाहर निकले तो गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला के पीछे सड़क के किनारे एक बिना नंबर की प्लेट हीरो होंडा एचएफ डीलक्स लावारिस पड़ी हुई थी जिसे देख लोगों में हडकंप मच गया। सूचना पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पीआरबी पुलिस व थाना मालीपुर  को दी गई। सूचना पर पीआरबी के हेड कांस्टेबल दिग्विजय यादव, कांस्टेबल अखंड प्रताप यादव, होमगार्ड चालक दीपचंद यादव तथा मालीपुर थाने के कांस्टेबल कुलदीप यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में ले लिया तथा जांच पड़ताल शुरू किया बाइक में गाड़ी का पेपर मिल जिस पर गाड़ी मालिक सुनील कुमार निवासी अजमेरी बादशाहपुर टांडा अंबेडकर नगर दिख रहा था। पुलिस बाइक को लेकर मालीपुर थाने चली गई  कागज के आधार पर पुलिस मामले की सच्चाई जानने में जुट गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments